Skip to content

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रियांक पांचाल संभालेंगे भारत ‘ए’ की कमान, उमरान और प्रसिद्ध को भी मौका

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रियांक पांचाल संभालेंगे भारत ‘ए’ की कमान, उमरान और प्रसिद्ध को भी मौका


हाइलाइट्स

घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं प्रियांक पांचाल
केएस भरत और उपेंद्र यादव को विकेटकीपर के तौर पर मिला मौका
टीम में ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल

नई दिल्ली. ओपनर प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) को न्यूजीलैंड ‘ए’ के ​​खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू हो रहे 4 दिवसीय तीन मैचों के लिए बुधवार को 16 सदस्यीय भारत ‘ए’ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. पांचाल के अलावा टीम में ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं.

तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी टीम में शामिल किया गया है. चयनकर्ताओं ने घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी गौर किया है तथा बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, मध्यप्रदेश को रणजी ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले रजत पाटीदार और मुंबई के सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है.

टीम में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा, मध्यम गति के गेंदबाज मुकेश कुमार और यश दयाल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहले और तीसरे 4 दिवसीय मैच की मेजबानी करेगा जबकि दूसरा मैच हुबली के राजनगर स्टेडियम में खेला जाएगा.

चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम तीनों वनडे मैच की मेजबानी करेगा. वनडे मैचों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.

भारत ‘ए’ टीम : प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, केएस भरत (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, राहुल चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, यश दयाल और अर्जन नागवासवाला.

Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Indian cricket, Kuldeep Yadav, Priyank Panchal, Umran Malik

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *