Skip to content

अगर कोई सोचता है कि 1 दिन में सब बदल दूंगा तो हम मूर्खों के बीच रह रहे हैं: शाकिब अल हसन

अगर कोई सोचता है कि 1 दिन में सब बदल दूंगा तो हम मूर्खों के बीच रह रहे हैं: शाकिब अल हसन


हाइलाइट्स

एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की कमान संभालेंगे शाकिब अल हसन
35 वर्षीय शाकिब ने कहा कि बदलाव सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा नहीं लाया जा सकता है
BCB ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया है

नई दिल्ली. ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बांग्लादेश टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. उन्होंने इस बीच अपने फैंस से कहा कि वे चीजों के तुरंत बदलने की उम्मीद ना करें और बदलाव सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा नहीं लाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जो लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ जल्द ही बदल जाएगा तो हम ‘मूर्खों के बीच’ (Fool’s Kingdom) रह रहे हैं.

35 वर्षीय शाकिब अल हसन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले आगामी एशिया कप में बांग्लादेश की कमान संभालेंगे. इसके अलावा वह अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करेंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को उनके तकनीकी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है.

इसे भी देखें, जडेजा और शाकिब के पास लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ने का मौका

शाकिब ने कहा कि टीम के लिए उनका कोई गोल नहीं है और वह चाहते हैं कि टीम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करे. उन्होंने कहा, ‘मेरा कोई लक्ष्य नहीं है. मेरा एकमात्र उद्देश्य यह है कि हम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और इसके लिए यही तैयारियां हैं. अगर कोई सोचता है कि मैं 1-2 दिनों में चीजों को बदल सकता हूं या कोई और इसे बदलने के लिए आएगा, तो हम मूर्खों के राज्य में रह रहे हैं.’

उन्होंने आगे कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही टीम का स्तर बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि टी20 में साल 2016 में एशिया कप फाइनल में जगह बनाने के अलावा बांग्लादेशी टीम का कोई अच्छा परिणाम नहीं रहा है. उन्होंने माना कि उन्हें एक नई शुरुआत करनी होगी क्योंकि टीम सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी पीछे है.

शाकिब ने कहा, ‘देखिए, हमने पहली बार 2006 में एशिया कप में अच्छा खेल दिखाया था. तब से हमारे पास एशिया कप फाइनल को छोड़कर अच्छे परिणाम नहीं आए हैं. हम काफी पीछे हैं. इसलिए हमारे पास एक नई शुरुआत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.’

Tags: Bangladesh, Bangladesh cricket board, Hindi Cricket News, Shakib Al Hasan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *