Skip to content

अजिंक्य रहाणे को बीसीसीआई ने दिया एक और मौका, इस टीम की मिली कमान

अजिंक्य रहाणे को बीसीसीआई ने दिया एक और मौका, इस टीम की मिली कमान


नई दिल्ली. फिटनेस हासिल करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 8 से 25 सितंबर तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाली दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की टीम का नेतृत्व करेंगे. रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची मुंबई की टीम के सदस्यों को टीम में चुना गया है. इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर, उभरते हुए स्टार जैसे यशस्वी जायसवाल, शम्स मुलानी, हार्दिक तामारे और तनुष कोटियान शामिल हैं. सौराष्ट्र से अनुभवी जयदेव उनादकट के अलावा हाल में टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने वाले राहुल त्रिपाठी को भी पश्चिम क्षेत्र की टीम में जगह मिली है.

पिछले आईपीएल के दौरान रहाणे को ‘ग्रोइन’ में चोट लगी थी और इसके लिए वह कड़े ‘रिहैबिलिटेशन’ में रहे थे जबकि टेस्ट टीम में अनदेखी के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर नाजुक स्थिति में पहुंच गया था. रहाणे दिसंबर में बांग्लादेश दौरे के लिये योजना का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अगर उनका रणजी ट्रॉफी सत्र अच्छा रहता है तो यह उन्हें शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी घरेलू सीरीज के लिए वापसी करा सकता है. यह भी पता चला है कि रहाणे ने मुंबई के लिये पूरे घरेलू सीजन में खेलने की प्रतिबद्धता दी है और वह टीम की अगुआई भी करेंगे.

मध्य क्षेत्र ने भी अपनी टीम घोषित की है और मध्यप्रदेश की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के ज्यादातर स्टार खिलाड़ी टीम में शामिल हैं. इसमें यश दूबे, शुभमन शर्मा, कुमार कार्तिकेय के साथ ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर शामिल हैं.

टीमें इस प्रकार हैं:

पश्चिम क्षेत्र : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ (मुंबई), यशस्वी जायसवाल (मुंबई), श्रेयस अय्यर (मुंबई), हार्दिक तामोर (विकेटकीपर, मुंबई), शम्स मुलानी (मुंबई), तनुष कोटियन (मुंबई), शार्दुल ठाकुर (मुंबई), राहुल त्रिपाठी (महाराष्ट्र), सत्यजीत बच्चाव (महाराष्ट्र), हेत पटेल (गुजरात), चिंतन गाजा (गुजरात), जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र), चिराग जानी (सौराष्ट्र), अतित सेठ (बड़ौदा).

Tags: Ajinkya Rahane, Cricket news, Duleep trophy, Mumbai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *