हाइलाइट्स
16 अगस्त से होनी है पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज
बाबर आजम पाकिस्तानी टीम की करेंगे कप्तानी, एशिया कप में भी संभालेंगे कमान
बाबर ने अभी तक 42 टेस्ट, 89 वनडे और 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं
नई दिल्ली. पाकिस्तान बाबर आजम की कप्तानी में 3 मैचों की वनडे सीरीज में नीदरलैंड का सामना करने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा. नीदरलैंड रवाना होने से पहले कप्तान बाबर आजम ने एक रिपोर्टर को करारा जवाब दिया. रिपोर्टर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फिटनेस और बाबर, मोहम्मद रिजवान और पेसर शाहीन शाह अफरीदी जैसे स्टार क्रिकेटरों को सिर्फ 2 फॉर्मेट तक सीमित रहने को लेकर सवाल किया था.
इसके जवाब में बाबर आजम ने कहा कि सभी मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेटर पूरी तरह से फिट हैं. उन्होंने कहा कि वह, अन्य प्रमुख खिलाड़ियों के साथ खेल के सिर्फ दो फॉर्मेट से चिपके रहने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. बाबर ने उस पत्रकार से सवालिया अंदाज में यहां तक कह डाला कि क्या उन्हें लगता है कि वह बूढ़े हो गए हैं.
इसे भी देखें, भारत-पाक भिड़ंत, दुबई का मैदान… रोहित भूले तो नहीं होंगे ‘0’ और टी20 वर्ल्ड कप की करारी हार
पत्रकार ने कहा, ‘आप, रिजवान और शाहीन पाकिस्तान क्रिकेट के सितारे, गौरव हैं. जैसे हम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट हार गए, क्या आपको नहीं लगता कि काम का बोझ आप लोगों पर ज्यादा है? यह कहना ठीक नहीं होगा कि आप लोग केवल 2 फॉर्मेट में खेलते हैं?
इस पर बाबर ने जवाब दिया, ‘यह आपकी फिटनेस पर निर्भर करता है. अभी जिस तरह हमारी फिटनेस है, कभी ऐसा सोचा नहीं है कि हम 2 फॉर्मेट में खेलते हैं. आपको क्या लगता है मैं बूढ़ा हो गया हूं? या हम सभी बूढ़े हो गए हैं? जिस तरह की फिटनेस हमारे पास है, मुझे नहीं लगता कि हमें खुद को 2 फॉर्मेट तक सीमित रखना चाहिए.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता. अगर लोड ज्यादा है तो हम फिटनेस को लेकर और मेहनत करेंगे.’ बाबर के करियर की बात करें तो उन्होंने 42 टेस्ट में कुल 3122, 89 वनडे में 4442 और 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कुल 2686 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Babar Azam, Hindi Cricket News, Pakistan cricket
FIRST PUBLISHED : August 11, 2022, 21:24 IST
