Skip to content

इरफान पठान और KKR CEO के बीच मजेदार बैंटर, पूर्व गेंदबाज बोले- बैंक डिटेल भेज रहा हूं

इरफान पठान और KKR CEO के बीच मजेदार बैंटर, पूर्व गेंदबाज बोले- बैंक डिटेल भेज रहा हूं


नई दिल्ली: दो बार के आईपीएल (Indian Premier League) चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चंद्रकांत पंडित को अपना नया हेड कोच बनाया है. चंद्रकात पंडित को कोच बनाने के बाद केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इरफान पठान के एक पुराने ट्वीट पर जवाब दिया. वेंकी मैसूर के जवाब के बाद इरफान ने भी उस पर मजेदार रिप्लाई किया है.

चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में हाल ही में हुई रणजी ट्रॉफी में मध्यप्रदेश ने अपना पहला खिताब जीता था. मध्य प्रदेश को विजेता बनाने के बाद इरफान पठान ने ट्विटर पर उनकी तारीफ की थी और लिखा था कि उनके लिए आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट होना चाहिए.

जेम्स एंडरसन बने तेज गेंदबाजी के सिकंदर, 40 साल की उम्र में रचा इतिहास

इरफान के इस पुराने ट्वीट पर पंडित को कोच बनाए जाने के बाद केकेआर के सीईओ ने जवाब देते हुए लिखा कि इरफान भाई हम आपको सुन रहे थे. वेंकी मैसूर के इस ट्वीट के बाद इरफान ने इस बैंटर को आगे बढ़ाते हुए एक और ट्वीट किया. इरफान ने लिखा, ”हाहा वेंकी भाई, आपको और चंदू भाई को को गुड लक… मैं आपको अपने बैंक डिटेल भेज रहा हूं.”

इरफान पठान का ट्वीट
(twitter)

मैकुलम की जगह लेंगे पंडित
चंद्रकांत पंडित घरेलू क्रिकेट में बड़े नामों में से एक है. उनके नाम कुल 6 रणजी ट्रॉफी के खिताब हैं. पंडित न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लकम की जगह लेंगे. मैक्कुलम को हाल ही में इंग्लैंड के टेस्ट टीम के लिए लिए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है.

2022 के आईपीएल में फेल रही केकेआर
दो बार की चैंपियन केकेआर इस साल आईपीएल में अपना दम दिखाने में असमर्थ रही थी. केकेआर अपने 14 मैचों में मात्र 6 मैच ही जीत पाई थी. वे अंक तालिका ने सातवें स्थान पर रहे थे.

केरल में पैदा हुआ खिलाड़ी रातों-रात बना कप्तान, एशिया कप से 10 दिन पहले इस टीम में हुआ बड़ा बदलाव

कोच बनने के बाद बोले पंडित- मेरे लिए एक बड़ा सम्मान
चंद्रकांत पंडित ने कोच बनाए जाने पर कहा कि यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान की बात है. मैंने केकेआर की पारिवारिक संस्कृति और सफलता की परंपरा को केकेआर से जुड़े खिलाड़ी और कुछ अन्य लोगों से सुना है. उन्होंने आगे कहा कि मैं पूरी विनम्रता और सकारात्मक उम्मीदों के साथ इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं.

Tags: Brendon McCullum, Chandrakant Pandit, Cricket news, IPL, Irfan pathan, KKR, Mysore, Off The Field

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *