Skip to content

कैप्टन रोहित शर्मा को लोग कर रहे हैं ट्रोल, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कैप्टन रोहित शर्मा को लोग कर रहे हैं ट्रोल, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान


नई दिल्ली. बीते सोमवार को देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान देश में हर घर तिरंगा फहराया गया. भारतीय टीम भी इस ऐतिहासिक उत्सव में पीछे नहीं रही. टीम के कई खिलाड़ियों ने हाथ में तिरंगा लेकर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की और देश के प्रति अपने प्रेम को उजागर किया. इस दौरान टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं प्रकट की, लेकिन फैंस अब उन्हें ट्रोल करने लगे हैं.

यूजर्स का कहना है कि उन्होंने कोई असली तिरंगा पकड़कर बधाई नहीं दी है, बल्कि उन्होंने फोटोशॉप के माध्यम से फोटो एडिट करके तिरंगे के साथ इमेज साझा किया है. हालांकि, नेटवर्क 18 इस तस्वीर की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है.

रोहित शर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीर:

कैप्टन शर्मा को इस तरह सोशल मीडिया पर किया जा रहा है ट्रोल:

बता दें कैप्टन रोहित शर्मा ने 15 अगस्त के शुभअवसर पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ‘आजादी की 75वीं वर्षगांठ. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.’ इसके साथ ही उन्होंने तिंरगे की इमोजी लगाई थी.

Tags: 75th Independence Day, Cricket, Cricket news, Hitman Rohit Sharma, Independence day, Rohit sharma



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *