हाइलाइट्स
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है.
कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम थे.
ब्रैंडन मैक्कुलम अब इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बन गए हैं.
नई दिल्ली. दो बार के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बुधवार को चंद्रकांत पंडित को फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में साइन करने की घोषणा की. पंडित भारत के घरेलू क्रिकेट सर्किट में सबसे सम्मानित कोचों में से एक हैं. पंडित को उनकी शानदार कोचिंग के लिए पहले से ही आईपीएल कोच बनाने का समर्थन मिल रहा था.
जैसे ही ब्रेंडन मैकुलम कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़कर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच बने, वैसे ही केकेआर के कोच पद की जगह बन गई. ऐसे में केआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस जगह को भरने के लिए लंबा इंतजार नहीं किया और चंद्रकांत पंडित को केकेआर से जोड़ लिया. नए मुख्य कोच के आगमन की आधिकारिक घोषणा करने के बाद मैसूर ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के एक पुराने ट्वीट का भी जवाब दिया, जिन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी से पंडित को नियुक्त करने का आग्रह किया था.
इरफान पठान ने इस साल जून में मध्य प्रदेश टीम के मुख्य कोच के रूप में पंडित के रणजी ट्रॉफी जीतने के बाद ट्वीट किया था, ”एमपी टीम को रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई. घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर से चंद्रकांत पंडित ने अपना जादू बिखेरा है. उनके लिए एक अच्छा आईपीएल अनुबंध कैसा है?”
धोनी-कोहली की एलीट कंपनी में शामिल हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, शेयर की मजेदार तस्वीर
वेंकी मैसूर ने अपने एमपी के कोच को केकेआर से जोड़ने के बाद इरफान के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ”हम आपको सुन रहे थे इरफान भाई.”
चंद्रकात पंडित को आईपीएल 2023 सीजन में अपने तीसरे आईपीएल खिताब के लिए केकेआर के इंतजार को पूरा करने का काम सौंपा जाएगा. 2022 के अभियान में नाइट राइडर्स अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में नहीं थे, क्योंकि उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 6 में जीत हासिल की थी. केकेआर 10 टीमों में 7वें स्थान पर रही थी.
रोहित शर्मा ने ODI के भविष्य पर रखी अपनी बात, बोले- सब बेकार की बातें हैं…
मैसूर ने पंडित को कोच बनाए जाने पर कहा, ”मैं सहयोगी स्टाफ और सेटअप का हिस्सा रहे खिलाड़ियों की गुणवत्ता को लेकर उत्साहित हूं. मैं पूरी विनम्रता और सकारात्मक उम्मीदों के साथ इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं.” उन्होंने आगे कहा, ”हम बहुत उत्साहित हैं कि चंदू हमारी यात्रा के अगले चरण में हमारा नेतृत्व करने के लिए नाइट राइडर्स परिवार में शामिल हो रहे हैं. वह जो करते हैं, उसके प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और घरेलू क्रिकेट में सफलता का उसका ट्रैक रिकॉर्ड सभी के सामने है. हम अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उनकी साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं, जो रोमांचक होने का वादा करती है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chandrakant Pandit, IPL, Irfan pathan, KKR, Kolkata Knight Riders, Off The Field
FIRST PUBLISHED : August 18, 2022, 12:44 IST
