Skip to content

धोनी-कोहली की एलीट कंपनी में शामिल हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, शेयर की मजेदार तस्वीर

धोनी-कोहली की एलीट कंपनी में शामिल हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, शेयर की मजेदार तस्वीर


हाइलाइट्स

जेमिमा रोड्रिग्स ने 2018 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था.
जेमिमा रोड्रिग्स अबतक 21 वनडे मैचों में 394 रन बना चुकी हैं.
जेमिमा रोड्रिग्स अबतक 58 टी20 मैचों में 72 रन बना चुकी हैं.

नई दिल्ली. टीम इंडिया की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG2022) में उद्घाटन महिला टी20 इवेंट में शानदार दूसरा स्थान हासिल किया. शुरुआत में खराब खेल के बाद जेमिमा अपने रंग में आ गईं और दिखा दिया कि उन्हें सबसे छोटे प्रारूप के क्रिकेट में नंबर तीन खिलाड़ी हैं. जेमिमा इस साल की शुरुआत में महिला विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड का टिकट पाने में नाकाम रही थीं, लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे खुद को टी20 इंटरनेशनल में नियमित कर लिया है. वह भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में पहुंचने का एक बड़ा कारण बनी थीं. जेमिमा ने बारबाडोस महिला के खिलाफ भारत के अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में नाबाद 56 रन बनाए, जिससे उनके आत्मविश्वास को काफी मदद मिली.

सेमीफाइनल में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाया. वहीं, जेमिमा ने 31 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली. जेमिमा ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन दुर्भाग्य से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. कॉमनवेल्थ में ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड जीता और भारत को सिल्वर से संतोष करना पड़ा.

एक ओवर में बटोरे 34 रन, अब चढ़ा रनों के पहाड़ पर, कोहली और रोहित अधिक दूर नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान जेमिमा ने मैच के दौरान खुद को स्टंपिंग से बचाने के लिए दोनों पैरों को फुल स्ट्रैच किया. उन्होंने इस तरह अपना विकेट बचाया, लेकिन एक शानदार मीम का हिस्सा भी बन गईं, जो महेंद्र सिंह धोनी से शुरू हुआ था. इसके बाद वही पोज विराट कोहली ने भी एक बार खुद को आउट होने से बचाने के लिए किया था. इस तरह जेमिमा धोनी और विराट की एलीट लिस्ट में शामिल हो गईं.

जेमिमा ने अपनी, धोनी और विराट की एक जैसे पोज वाली तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए जेमिमा ने लिखा, ”ऐसा लगता है कि मैं अब एलीट कंपनी का हिस्सा हूं.”

बता दें कि मुंबई की 21 वर्षीय बल्लेबाज फिलहाल ‘द हंड्रेड’ में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेल रही हैं. जेमिमा पिछले साल महिलाओं के’द हंड्रेड’ में दूसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं. उन्होंने 7 मैचों में 249 रन बनाए थे. उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया कि टूर्नामेंट उनके जीवन में एक आशीर्वाद की तरह रहा है, क्योंकि 2021 में वह टूर्नामेंट में गई थी, लेकिन शानदार फॉर्म में नहीं थी. इस प्रतियोगिता ने उन्हें आत्मविश्वास वापस लाने में मदद की.

विराट कोहली की वो 5 पारियां, जिसने भी देखा कहा- वाह, आज का दिन तो बेहद खास

जेमिमा ने 2022 के संस्करण की शुरुआत 31 गेंदों में अर्धशतक के साथ की और वह अपने फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद कर रही होगी. सिर्फ वह ही नहीं बल्कि स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी इस साल प्रतियोगिता का हिस्सा हैं.

Tags: Jemimah Rodrigues, Ms dhoni, Off The Field, Virat Kohli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *