हाइलाइट्स
पाकिस्तान की मेजबानी में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा इंग्लैंड
दिसंबर में होगा दौरा, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की सीईओ ने की पुष्टि
बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने हाल में नीदरलैंड में वनडे सीरीज खेली
इस्लामाबाद. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को बताया कि इंग्लैंड की टीम दिसंबर में उनके देश में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी. इस दौरे पर पहला टेस्ट रावलपिंडी में 1 दिसंबर से आयोजित होगा. 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 9 से 13 दिसंबर तक मुल्तान में होगा जबकि तीसरा टेस्ट मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में 17 से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा.
पाकिस्तान का रिकॉर्ड कराची में शानदार रहा है जहां टीम को 44 मैचों में सिर्फ 2 में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड की टीम 2005 के बाद पहली बार पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलेगी. टीम इससे पहले टी20 विश्व कप की तैयारियों के तहत पाकिस्तान में 7 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.
इसे भी देखें, बाबर आजम ने गलती से नीदरलैंड को बोला स्कॉटलैंड, Video वायरल हुआ तो बना मजाक
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लेयर कोनोर ने कहा, ‘हम पिछले कुछ महीनों से पीसीबी के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने इस दौरे के लिए जो कुछ भी किया है हम उसके आभारी है. उम्मीद है कि यह इस दौरे की टी20 और टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होगी.’
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने फिलहाल नीदरलैंड की मेजबानी में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली. सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से जीत दर्ज की. बाबर ने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने तीसरे वनडे में 91 रन बनाए जबकि नसीम शाह ने 5 विकेट लिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Babar Azam, England vs Pakistan, Hindi Cricket News, Pakistan vs England
FIRST PUBLISHED : August 22, 2022, 19:21 IST
