हाइलाइट्स
विराट कोहली को RCB ने खास अंदाज में दी बधाई
किंग कोहली ने डेब्यू मुकाबले में खेली थी 12 रन की पारी
डेब्यू मुकाबले में कोहली को नुवान कुलशेखरा ने बनाया था शिकार
नई दिल्ली. भारतीय बल्लेबाजी के आधारस्तंभ विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज ही के दिन 18 अगस्त साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था. किंग कोहली इस मुकाबले में पारी की शुरुआत करते हुए 22 गेंद में 12 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका निकला था. कोहली अपने डेब्यू मुकाबले में पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा का शिकार बने. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के शानदार 14 साल पूरा होने पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खास अंदाज में बधाई दी है. आरसीबी ने कोहली के कई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘साल 2008 में आज ही के दिन विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था.’
#OnThisDay in 2️⃣0️⃣0️⃣8️⃣, @imVkohli made his ODI debut against Sri Lanka at Dambulla. 🙌
1️⃣4️⃣ years of milestones, records and absolute brilliance. 🔥#PlayBold #WeAreChallengers #TeamIndia #14YearsofViratKohli pic.twitter.com/SblZivpWPp
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 18, 2022
यह भी पढ़ें- VIDEO: सहवाग ने बताई 2003 वर्ल्ड कप की कहानी, शोएब अख्तर की धमकी और अफरीदी के गाली का जवाब सचिन ने कैसे दिया
इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने कोहली का एक वीडियो भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने लिखा है, ‘विराट कोहली का एकदिवसीय रिकॉर्ड खुद बोलता है.’
Virat Kohli’s ODI record speaks for itself. 🔥😎
Drop a ❤️ to congratulate @imVkohli on 1️⃣4️⃣ brilliant years in ODI cricket. Many more to come! 🙌🏻#PlayBold #TeamIndia #14YearsofViratKohli pic.twitter.com/M0pQPRlJJm
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 18, 2022
बात करें कोहली के एकदिवसीय क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक 262 मैच खेलते हुए 253 पारियों में 57.7 की औसत से 12344 रन बनाए हैं. एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 43 शतक और 64 अर्द्धशतक दर्ज है. क्रिकेट के इस प्रारूप में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 183 रन है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 18 मार्च को मीरपुर में खेली थी.
बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने देश के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया है. हालांकि उन्हें यहां ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी है. उन्होंने देश के लिए वनडे की 48 पारियों में चार सफलता प्राप्त की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Royal Challengers Bangalore, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : August 18, 2022, 14:50 IST
