Skip to content

वुमेंस क्रिकेटर्स के लिए खुशखबरी, अगले साल मार्च में होगा महिला आईपीएल, जानें किन टीमों ने दिखाई दिलचस्पी

वुमेंस क्रिकेटर्स के लिए खुशखबरी, अगले साल मार्च में होगा महिला आईपीएल, जानें किन टीमों ने दिखाई दिलचस्पी


नई दिल्ली. वुमेंस क्रिकेटर की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मार्च 2023 में एक महीने की विंडो में शुरू की जाएगी. इसमें 5 टीमें हिस्सा ले सकती हैं. इस बात की पुष्टि शुक्रवार को बीसीसीआई (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की. बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और टूर्नामेंट के लिये मार्च की विंडो को ठीक समझा गया. उससे पहले दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप होना है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हां, डब्ल्यूआईपीएल मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा और हमने पहले साल चार हफ्ते की विंडो निर्धारित की है. दक्षिण अफ्रीका में टी20 वर्ल्ड कप नौ से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा और हमारी योजना इसके तुरंत बाद डब्ल्यूआईपीएल कराने की है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हम पांच टीमों के साथ टूर्नामेंट करायेंगे लेकिन यह छह टीमों का हो सकता है क्योंकि संभावित निवेशकों के बीच इसको लेकर काफी दिलचस्पी है. आगे टीमों की नीलामी की प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी.’’

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने पहले ही कह चुके थे कि 2023 में वुमेंस आईपीएल शुरू होगा. मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स सभी ने महिला टीमें खरीदने में दिलचस्पी दिखायी थी. यहां तक कि यूटीवी के सीईओ रोनी स्क्रूवाला ने ट्वीट किया था कि वह डब्ल्यूआईपीएल (WIPL) फ्रेंचाइजी खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं.

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित कई खिलाड़ी महिला आईपीएल की मांग कर चुकी हैं. अभी 3 टीमों के बीच 4 मैचों का टी20 चैलेंज आयोजित किया जा रहा है. भारतीय महिला टीम पिछले 5 सालों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में भी टी20 फार्मेट में हरमन की अगुवाई में टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. महिला आईपीएल की मांग लंबे समय से हो रही है. पुरुष कैटेगरी में टी20 लीग का आयोजन 2008 से किया जा रहा है.

बीसीसीआई को होगी तगड़ी कमाई
साल 2023 से 2027 के लिए पुरुष आईपीएल के मीडिया (टीवी और डिजिटल) राइट्स 44 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कीमत में बिके हैं. बीसीसीआई को महिला आईपीएल से तगड़ी कमाई की उम्मीद है.

Tags: BCCI, Chennai super kings, IPL, Mumbai indians, Womens Cricket

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *