Skip to content

हार्दिक पंड्या का चैंपियन खिलाड़ी अब राजस्थान को दिलाएगा टाइटल! बटलर का जोड़ीदार बना

हार्दिक पंड्या का चैंपियन खिलाड़ी अब राजस्थान को दिलाएगा टाइटल! बटलर का जोड़ीदार बना


नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स (Rajastha Royals) ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में जगह बनाई थी. रॉयल्स ग्रुप साउथ अफ्रीका में शुरू होने जा रही टी20 लीग (Csa T20 League) में भी अपनी टीम उतारने जा रहा है. लीग के मुकाबले अगले साल से शुरू होने हैं. टीम का नाम पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) रखा गया है. टीम ने अपने शुरुआती 4 साइन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें डेविड मिलर (David Miller) भी शामिल हैं. मिलर ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 480 से अधिक रन बनाए थे. इतना ही नहीं उन्होंने हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी.

पार्ल रायल्स से मिली जानकारी के अनुसार, उसने डेविड मिलर के अलावा इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर, वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय और अनकैप्ड खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश को अपने साथ जोड़ा है. यानी अब बटलर और मिलर की जोड़ी एक साथ खेलती हुई दिखेगी. बटलर आईपीएल में राजस्थान टीम का ही हिस्सा हैं. आईपीएल 2022 में बटलर ने टी20 लीग के 15वें सीजन में बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया था.

जड़ा था 4 शतक
जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में 17 मैच में 58 की औसत से 863 रन बनाए थे. 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाय था. वे एक सीजन में विराट कोहली के बाद 4 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे. स्ट्राइक रेट 149 का रहा था. वहीं मिलर ने 16 मैच की 9 पारियों में 69 की औसत से 481 रन बनाए थे. 2 अर्धशतक लगाया था. स्ट्राइक रेट 143 का रहा था. नाबाद 94 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी.

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज ने टी20 में ठोका शतक, 16 बाउंड्री लगाकर दिलाई जीत

WI vs NZ: वेस्टइंडीज ने एक और टी20 सीरीज गंवाई, फिलिप्स-मिचेल ने तूफानी पारी खेलकर दिलाई बड़ी जीत

मैकॉय चल रहे हैं शानदार फॉर्म में
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने पिछले दिनों भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के एक मैच में 6 विकेट भी झटके थे. वे भारत के खिलाफ 6 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने. वे 23 टी20 इंटरनेशनल में 19 की औसत से 35 विकेट ले चुके हैं. 17 रन देकर 6 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. उनके ओवरऑल टी20 करियर की बात करें, ताे उन्होंने 57 मैच में 86 विकेट झटके हैं. 4 बार 2 और 2 बार 5 विकेट झटके हैं.

Tags: Cricket South Africa, David Miller, Hardik Pandya, Jos Buttler, Rajasthan Royals

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *