Skip to content

Asia Cup 2022: प्लेइंगXI में दिनेश कार्तिक से मिले खतरे पर ऋषभ पंत का जवाब

Asia Cup 2022: प्लेइंगXI में दिनेश कार्तिक से मिले खतरे पर ऋषभ पंत का जवाब


हाइलाइट्स

पंत और कार्तिक को जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं चुना गया है.
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक एशिया कप 2022 में खेलेंगे.
भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ होगा.

नई दिल्ली. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भाग लेने वाली है. टूर्नामेंट का इस साल का संस्करण संयुक्त अरब अमीरात में होगा. भारत को क्वॉलिफायर के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ रखा गया है. आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और इसमें ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दो विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं.

भारतीय प्लेइंग इलेवन में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाना चाहिए, इसको लेकर क्रिकेट दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. क्रिकेट विशेषज्ञों को लगता है कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को एक साथ नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि इससे टीम का संतुलन बिगड़ जाएगा. उनके मुताबिक, अगर दोनों विकेटकीपर टीम में होते हैं, तो भारत केवल चार गेंदबाजों और हार्दिक पांड्या के साथ ही खेल पाएगा. इससे एक समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि उस स्थिति में भारत के लिए केवल पांच गेंदबाजी विकल्प होंगे.

चेतेश्वर पुजारा अब विराट कोहली और बाबर आजम के बराबर पहुंचे, जल्द दोनों को छोड़ सकते हैं पीछे

ऋषभ पंत एशिया कप 2022 की प्लेइंग इवेलन में होंगे या नहीं? जब दिल्ली के क्रिकेटर से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका एकदम सीधा जवाब दिया. पंत ने ज़ी हिंदुस्तान से एशिया कप के लिए टी20 लाइन-अप में अपने स्थान को लेकर कार्तिक से संभावित खतरे के बारे में बात करते हुए कहा, ”हम इस पर नहीं सोच रहे हैं. हम व्यक्तिगत रूप से हमेशा टीम को अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं. बाकी कोच और कप्तान पर निर्भर करता है और टीम को इससे कैसे फायदा हो सकता है.”

इंग्लैंड में टीम इंडिया ने नहीं दिया मौका, अब वहीं बरपा रहा रफ्तार से कहर, सबसे अधिक विकेट भी झटके

आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद से जितने भी मैच पंत और कार्तिक चयन के लिए उपलब्ध थे, भारत ने दोनों के साथ खेला. पंत एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में दिखाई दिए और चार पर बल्लेबाजी करने आए कार्तिक ने एक फिनिशर की भूमिका निभाई और इसमें शानदार प्रदर्शन भी किया.

हालांकि, विशेषज्ञों और दिग्गजों को लगता है कि हार्दिक पांड्या को फिट करके और विराट कोहली को इलेवन में वापस लाकर टीम में अधिक संतुलन जोड़ने के लिए भारत को दोनों में से एक को चुनना चाहिए. बता दें कि एशिया कप की टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी भी हो गई है. ऐसे में यदि राहुल ओपन करते हैं और विराट नंबर 3 पर खेलते हैं तो भी मिडिल ऑर्डर से किसी को ड्रॉप करना पड़ेगा. इस स्थिति में ड्रॉप होने वाले खिलाड़ी – सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक की हैं.

Tags: Asia cup, Cricket news, Dinesh karthik, Rishabh Pant

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *