नई दिल्ली. भारतीय टीम इन दिनों क्रिकेट मैच नहीं खेल रही हैं लेकिन दुनिया भर में मुकाबले खेले जा रहे हैं. आज यानी 13 अगस्त को सबसे पहले न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 और कैरेबियन टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 125 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 90 रनों से जीतकर तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इसके अलावा आज द हंड्रेड के मेंस और वुमेंस टीमों के मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू में स्कॉटलैंड का मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से होगा. जानिए 13 अगस्त का क्रिकेट मैचों का पूरा शेड्यूल:
द हंड्रेड 2022
द हंड्रेड मेंस में पहला मुकाबला शाम 7.30 बजे से मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मैनचेस्टर में होगा. वहीं, दूसरा मुकाबला रात 10.30 बजे से कार्डिफ में वेल्स फायर और बर्मिंघम फोनिक्स के बीच होगा. वहीं, इन्हीं फ्रेंचाइजी की महिला टीमों का मुकाबला शाम 7 बजे से और दूसरा मुकाबला रात 10 बजे से होगा. इन मुकाबलों को आप Fan Code एप पर देख सकते हैं.
Maharaja Trophy KSCA T20 2022: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इन दिनों अपने घरेलू टी20 टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है. आज टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में हुबली टाइगर्स और शिवमोगा स्टाइकर्स की टीम दोपहर 3 बजे आमने सामने होंगी. उसके बाद 14वें मुकाबले में मैसूर वॉरियर्स और बेंगलुरु ब्लॉस्टर्स की टीमें शाम 7 बजे से भिड़ेंगी. क्रिकेट फैंस इन मुकाबलों को स्टार नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप पर होगी.
Bahrain vs Kuwait in Oman T20I Series: बहरीन और कुवैत के बीच दूसरा टी20 मुकाबला ओमान में खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमी से इसे भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से देख सकते हैं.
ICC Cricket World Cup League Two 2019-23: इसमें तीसरा मुकाबला स्कॉटलैंड और अमेरिका के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 3.30 बजे से शुरू होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Cricket Matches Today, New Zealand, The Hundred, West indies
FIRST PUBLISHED : August 13, 2022, 07:00 IST
