मैनचेस्टर. इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट की टीम में शामिल किया है. वह जनवरी के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेंगे. लगातार चोट के बाद वापसी कर रहे रॉबिन्सन फिटनेस जांच में सफल होने के बाद गुरूवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में मैट पॉट्स की जगह लेंगे. इंग्लैंड को पिछले हफ्ते लार्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से पारी से हार मिली थी.
ओली रॉबिन्सन पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में गर्मियों के सत्र में 28 विकेट लेकर इंग्लैंड के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे लेकिन तब से वह लगातार चोटों से जूझ रहे हैं. गेंदबाजी कोच जॉन लुईस ने सार्वजनिक रूप से उनकी फिटनेस की आलोचना भी की थी.
इसे भी देखें, राहुल द्रविड़ पाक मुकाबले से पहले हो जाएंगे फिट, रवि शास्त्री ने बताया अचूक दवा का नाम
इंग्लैंड लायंस के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार दिवसीय टूर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वह अब पॉट्स की जगह लेंगे जो लार्ड्स में पहले टेस्ट में प्रभावित करने में असफल रहे थे. टीम में कोई अन्य सलामी बल्लेबाज नहीं होने की स्थिति में जॉक क्राले को बरकरार रखा गया है जिन पर काफी दबाव होगा क्योंकि उनका औसत पिछली 10 टेस्ट पारियों में 16.40 तक गिर गया है. दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम घोषित करनी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ben stokes, England vs south Africa, Hindi Cricket News, Ollie Robinson
FIRST PUBLISHED : August 24, 2022, 17:07 IST
