हाइलाइट्स
पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर का आज जन्मदिन है
अख्तर ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट और 163 वनडे खेले थे
नई दिल्ली. क्रिकेट के खेल में जब भी तेज गेंदबाजों का जिक्र होगा तो उसमें एक नाम हमेशा ही चर्चा में आएगा. यह नाम है पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर. अख्तर वैसे तो 13 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेले, लेकिन, उनके टेस्ट मैचों की संख्या देखकर यह बात बेमानी लगती है. इस पेसर ने इतने लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट ही खेले. लेकिन, दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के दिल में अपना खौफ भरने के लिए यह काफी रहा. आज उन्हीं शोएब अख्तर का जन्मदिन है. शोएब आज ही के दिन यानी 13 अगस्त, 1975 को पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में पैदा हुए थे.
अख्तर ने अपने करियर में दो बार 160 किलोमीटर प्रतिघंटे (100mph) की रफ्तार से ज्यादा की रफ्तार से बॉल फेंकी. हालांकि, अधिकारिक तौर पर अख्तर की इस रफ्तार को दर्ज ही नहीं किया गया. लेकिन एक गेंदबाज के तौर पर इससे उनका रुतबा कभी कम नहीं हुआ. अपने गेंदबाजी एक्शन और मैदान पर अलग रवैये के कारण अख्तर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहे. अख्तर का आज भले ही बड़ा नाम और रुतबा है. लेकिन, एक दौर ऐसा था, जब वो अपने चार भाइयों और एक बहन के साथ एक कमरे के घर में रहते थे. लेकिन, उसी समय दिल में क्रिकेटर बनने का जो सपना देखा, उसे पूरा करके ही दम लिया.
अख्तर ने 1997 में टेस्ट डेब्यू किया था
अख्तर ने 1997 में टेस्ट और 1998 में पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू किया और कम ही वक्त में बतौर तेज गेंदबाज अपनी पहचान मजबूत कर ली. अख्तर का नाम हर बार उनके खेल के कारण ही चर्चा में नहीं रहा, बल्कि विवादों के साथ भी उनका गहरा नाता रहा. अपने करियर में वो कई बार साथी खिलाड़ियों से भी भिड़ते नजर आए और बोर्ड के साथ ही भी उनकी खींचतान चलती रही. अपने करियर में अपने खेल से ज्यादा वह चोट और विवादों के कारण ही सुर्खियों में रहे. 2006 में उन पर ड्रग्स रखने के आरोप भी लगे और एक साल बाद साथी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के साथ हुए झगड़े के कारण भी वो खुब सुर्खियों में रहे.
VIDEO: पुजारा दिखे आतिशी अंदाज में, पंड्या की टीम के खिलाफ एक ओवर में बटोरे 22 रन, शतक भी जड़ा
ऋषभ पंत ने क्या सच में उर्वशी रौतेला को किया था डेट? जानें 4 साल पर पहले हुआ क्या हुआ
भारत के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल नहीं खेले थे
शोएब के गेंदबाज एक्शन पर भी कई बार सवाल उठे. उन्हें इसी वजह से इसमें बदलाव भी करना पड़ा. हालांकि, इससे उनकी रफ्तार और धार दोनों कम नहीं हुई.उन्होंने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट में 178 विकेट लिए. उन्होंने 12 बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया. तो 2 बार 10 विकेट झटके. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 163 वनडे में 247 विकेट लिए. अख्तर ने साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. भारत में हुए विश्व कप में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचीं थी. सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर भारत से हुई थी और शोएब उस मैच में नहीं खेले थे. उन्हें इस बात का मलाल हमेशा रहा. उन्होंने इसे लेकर हाल ही में कहा था कि अगर मैं उस मैच में खेल रहा होता तो सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को जल्दी आउट कर देता और तब मैच का नतीजा कुछ और होता.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: India Vs Pakistan, On This Day, Pakistan cricket, Shoaib Akhtar
FIRST PUBLISHED : August 13, 2022, 07:30 IST
