हाइलाइट्स
भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए वसीम अकरम ने किया पाक टीम का चुनाव
हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए तीन तेज गेंदबाजों को चुना
28 अगस्त को दुबई में भिड़ेंगी दोनों टीमें
नई दिल्ली. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आगाज हो चूका है. मेन मुकाबले 27 अगस्त से शुरू होंगे. हालांकि फैंस को जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है वह है भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए 28 अगस्त को दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दोनों देशों की तरफ से बयानबाजी जारी है. क्रिकेट एक्सपर्ट दोनों टीमों के मजबूत एवं कमजोर पक्षों पर लगातार चर्चा कर रहे हैं.
भारत-पाक मुकाबले को लेकर चल रहे चर्चा के बीच ग्रीन आर्मी के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने अपनी टीम के लिए प्लेइंग इलेवन का सुझाव रखा है. पाक दिग्गज ने स्टार स्पोर्ट्स के एक खास कार्यक्रम में रवि शास्त्री के साथ बातचीत करते हुए बताया है कि भारत के खिलाफ मुकाबले में पाक टीम को किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना चाहिए.
The Comeback of Shaz and Waz for the greatest rivalry! https://t.co/Wm7e3B02Jd
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 23, 2022
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: बांग्लादेश का हाल खराब, 2 मैच विनर खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
भारत के खिलाफ अहम मुकाबले में वसीम अकरम ने तीन तेज गेंदबाजों को चुना है. इसमें हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी और नसीम शाह का नाम शामिल है. इसके अलावा उन्होंने ऑलराउंडर के तौर पर शादाब खान का चुनाव किया है. वहीं विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर उन्होंने मोहम्मद नवाज को टीम में रखा है.
वसीम अकरम द्वारा चुनी गई पाकिस्तानी प्लेइंग XI इस प्रकार है:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, खुशदिल शाह, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी और नसीम शाह.
एशिया कप 2022 के लिए चुनी गई पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिरी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Pakistan cricket, Pakistan cricket team, Wasim Akram
FIRST PUBLISHED : August 24, 2022, 15:48 IST
