कोलंबो. लंका क्रिकेट लीग 2022 (Lanka Premier League 2022) का फाइनल मुकाबला बीते 15 अगस्त को एसएलसी ब्लू और एसएलसी रेड (SLC Blues vs SLC Reds) के बीच कोलंबो (Colombo) में खेला गया. इस मुकाबले में एसएलसी रेड को सात विकेट से जीत मिली. मैच के दौरान रेड के 22 वर्षीय स्पिनर महीश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana) ने मैदान में एक शानदार कैच लपकते हुए सबको हैरान कर दिया.
दरअसल बीते कल तीक्ष्णा ने अपनी टीम के लिए कुल चार ओवर की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 22 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की. उन्होंने पहले पहल एसएलसी ब्लू के सलामी बल्लेबाज लाहिरु समरकून को अपना शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा को भी अपने जाल में फंसाया. तीक्ष्णा ने समरविक्रमा के कैच को अपनी ही गेंद पर जिस तरीके से लपका उसे देख वहां उपस्थित सभी लोग अवाक रह गए.
यह भी पढ़ें- कैप्टन रोहित शर्मा को लोग कर रहे हैं ट्रोल, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
बात करें इस मुकाबले के बारे में तो एसएलसी ब्लू की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए थे. टीम के लिए आशेन बंडारा ने 30 गेंद में सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया. एसएलसी रेड के लिए इस मुकाबले में तीक्ष्णा और असिथा फर्नांडो दो-दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. इसके अलावा टीम के लिए डुनिथ वेललेज और लाहिरु मदुशंका ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
वहीं 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एसएलसी रेड की टीम ने इसे 19 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर आसनी से प्राप्त कर लिया. टीम के लिए कैप्टन कुसल मेंडिस ने 45 गेंद में 56 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. फाइनल मुकाबले में मेंडिस को उम्दा अर्द्धशतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Cricket, Cricket news, Lanka premier league, Maheesh Theekshana
FIRST PUBLISHED : August 16, 2022, 19:40 IST
