लंदन. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने इंग्लैंड में आतिशी पारी खेलकर सभी फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है. ससेक्स के कप्तान पुजारा ने रॉयल लंदन वनडे कप (Royal London One Day Cup) के एक मुकाबले में वार्विकशायर के खिलाफ आक्रामक शतक जड़ते हुए 135 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. लिस्ट-ए टूर्नामेंट के एक मुकाबले में वार्विकशायर ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 310 रन का अच्छा स्कोर बनाया था. जवाब में ससेक्स की टीम पुजारा के शतक के बाद भी 7 विकेट पर 306 रन ही बना सकी. इस तरह से वार्विकशायर ने यह मुकाबला 4 रन से जीता.
ससेक्स की पारी का 45वां ओवर तेज गेंदबाज लियाम नॉर्वेल डाल रहे थे. बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पंड्या भी वार्विकशायर की ओर से खेल रहे थे. पुजारा ने पहली गेंद पर चौका जड़ा. दूसरी गेंद पर 2 रन लिया. तीसरी गेंद पर फिर चाैका लगाया. चौथी गेंद पर 2 रन बनाए. 5वीं गेंद पर मिड ऑफ पर छक्का जड़ा. अंतिम गेंद पर चौका लगाया. इस तरह से ओवर में उन्होंने कुल 22 रन बटोरे. वे 49वें ओवर में आउट हुए.
4 2 4 2 6 4
TWENTY-TWO off the 47th over from @cheteshwar1. 🔥 pic.twitter.com/jbBOKpgiTI
— Sussex Cricket (@SussexCCC) August 12, 2022
7 चौका और 2 छक्का लगाया
चेतेश्वर पुजारा ने पारी में 79 गेंद का सामना किया और 107 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 चौका और 2 छक्का जड़ा. ओपनर बल्लेबाज अली ओर ने भी 102 गेंद पर 81 रन बनाए. हालांकि मिडिल ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका, इस कारण टीम लक्ष्य से 4 रन दूर रह गई. वार्विकशायर की ओर से क्रुणाल पंड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे. इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट लिए.
Ind vs ZIM: वीवीएस लक्ष्मण होंगे जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के कोच, जानें पूरा माजरा
मैच में वार्विकशायर के कप्तान विल रोड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ओपनर बल्लेबाज रॉय येट्स ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 111 गेंद का सामना किया और 114 रन बनाए. 14 चौका और 2 छक्का जड़ा. कप्तान रोड्स ने 70 गेंद पर 76 और मिचेल बर्गेस ने 51 गेंद पर 58 रन का योगदान दिया. पंड्या खाता नहीं खोल सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Cheteshwar Pujara, County cricket, Krunal pandya, Sussex, Team india
FIRST PUBLISHED : August 13, 2022, 05:59 IST
