Skip to content

VIDEO: मोहम्मद शमी ने अपनी नई कार में भरा फर्राटा, कीमत और खूबियां जानकर चौंक जाएंगे

VIDEO: मोहम्मद शमी ने अपनी नई कार में भरा फर्राटा, कीमत और खूबियां जानकर चौंक जाएंगे


हाइलाइट्स

मोहम्मद शमी ने हाल ही में एक स्पोर्ट्स कार खरीदी थी
अब शमी ने इस कार की सवारी से जुड़ा वीडियो शेयर किया है

नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिलहाल, क्रिकेट मैदान से दूर हैं. उन्हें जिम्बाब्वे दौरे और एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. ऐसे में वो क्रिकेट से मिले ब्रेक का पूरा मजा उठा रहे हैं. शमी को कारों का शौक है. उन्होंने हाल ही में जगुआर कार खरीदी थी. अब उसकी सवारी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शमी की नई जगुआर लाल रंग की है और इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है.

अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने वाले मोहम्मद शमी ने कार भी हवा से बातें करने वाली है. शमी ने लाल रंग की जगुआर एफ-टाइप कार ली है. जो अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती है. यह कार चंद सेकेंड में ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. शमी ने इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद यह कार खरीदी थी. शमी की यह कार टू सीटर है. इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो 295 बीएचपी ताकत पैदा करता है. इसका अधिकतम टॉर्क 400 nm है. इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन और 8 स्पीकर लगे हैं और इसमें ऐपल कार प्ले भी है. शमी की नई कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है.

शमी ने की अपनी जगुआर की सवारी
शमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार से जुड़े दो वीडियो शेयर किए हैं. एक में वो शोरूम पर गाड़ी को अनविल करते नजर आ रहे हैं तो दूसरे में इसमें फर्राटा भरते दिख रहे हैं. शमी ने इस कार को खरीदने से कुछ हफ्ते पहले रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी-650 बाइक खरीदी थी. इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.30 लाख है. इस बाइक में 648 सीसी का एयरकूल्ड इंजन लगा है, जो 7150 आरपीएम पर 47 पीएस की ताकत पैदा करता है. शमी के पास पहले से ही बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और एक ऑडी भी है.


धोनी की तरह छक्के लगाने की करती हैं प्रैक्टिस, टी20 में ठोक चुकीं 150 रन, जाने कौन हैं किरण नवगिरे

दीपक चाहर के दूसरे वनडे से बाहर होने पर फैंस हुए लाल, कहा- देख रहा है ना… कैसे तुझे…

शमी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे, जहां उन्होंने बर्मिंघम में हुआ इकलौता टेस्ट खेला था. इसके अलावा वो इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज का भी हिस्सा थे. उन्होंने 3 मैच में 4 विकेट लिए थे. उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है.

Tags: Asia cup, India vs Zimbabwe, Mohammed Shami, Team india



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *